धनौरा: बिजनौर में बाढ़ का पानी बढ़ने से रूट किया गया बंद, गजरौला चौपला पर लगा जाम
बिजनौर जनपद में बढ़ते पानी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एक रोड को बंद कर दिया है। जिसकी वजह से सभी वहां गजरौला हाईवे से होकर गुजर रहे हैं। गजरौला चौपला पर सोमवार को कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ा।