खमरिया स्थित मंगलम पैलेस में बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे जेटीसी परिवार के सौजन्य से होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे समारोह में रंगों और खुशियों का माहौल देखने को मिला।