बस्ती जनपद में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच एक और लूट की वारदात सामने आई है। लालगंज थाना क्षेत्र के कडसरी मिश्र स्थित देशी मधुशाला की दुकान पर कार सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले सेल्समैन से एक पेटी शराब की मांग की और फिर दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखी नकदी व शराब लूट ली। बदमाश सीसीटीवी का DVR की ले गए।