अनूपपुर रोड स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास पहाड़ी क्षेत्र में अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पहाड़ और जंगल के हिस्से में आग फैलने से वन संपदा को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी है। बताया जा रहा है कि आग सूखी घास और झाड़ियों में फैल रही है, जिससे क्षेत्र में धुआं भी दिखाई दे रहा है।