हुज़ूर: ननि की लापरवाही से टला बड़ा हादसा, कबाड़ी मोहल्ला में 2 मंजिला जर्जर भवन गिरा, गाड़ियां व मवेशी दबे
नगर निगम रीवा ने जर्जर भवनों को चिन्हित करने और उन्हें गिराने का काम ठीक ढंग से नहीं किया। नगर निगम की लापरवाही के कारण ही बड़ा हादसा शुक्रवार को टल गया। एक जरजर भवन आधी रात को भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि उस दौरान दीवार के आसपास कोई मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा तय था। हालांकि इस हादसे में वाहन और मवेशियों को नुकसान पहुंचा है।