अमरोहा: गांव सिवौरा में एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन को किसान से रिश्वत लेते पकड़ा
Amroha, Amroha | Mar 10, 2025 किसान मन्ना खां के घरेलू बिजली बिल में अधिक राशि आने पर उन्होंने जेई रत्नेश कुमार से संपर्क किया था। जेई ने मीटर रीडिंग शून्य कराकर नया मीटर लगवाने का आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने एक लाख रुपये की मांग की।संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र सिंह ने बीच-बचाव कर 45 हजार रुपये में मामला तय किया। परेशान किसान ने एंटी करप्शन मुरादाबाद इकाई को इसकी सूचना दी।