गोविंदपुर: लाखवत विगहा के समीप स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी
गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के लाखवत विगहा के समीप बुधवार की शाम प्रशासन का बोर्ड लगा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट मे आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे डायल 112 पुलिस टीम के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी गोविंदपुर मे भर्ती कराया गया। घायल युवक झारखंड सतगावां थाना क्षेत्र के बिशनीडीह गांव के धर्मेंद्र सिंह बताया गया है।