मुशहरी: कृत्रिम तालाबों में श्रद्धापूर्वक हुआ मां सरस्वती का विसर्जन, सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम
वसंत पंचमी के उत्सव के बाद, शनिवार को मुजफ्फरपुर शहर में मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा की गई 'इको-फ्रेंडली' विसर्जन की पहल इस बार भी प्रभावी दिखी। प्रशासन ने बूढ़ी गंडक नदी की स्वच्छता बनाए रखने के लिए आश्रम घाट और लकड़ीढाई घाट पर दो विशाल कृत