बांसवाड़ा: शहर के गांधी मूर्ति चौराहे पर महावीर जयंती के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
बांसवाड़ा शहर के कुशलबाग मैदान में आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज ने भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर प्रवचन दिया और धर्म सभा का आयोजन किया गया जिसके बाद सोमवार सुबह 11:30 बजे जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर बांसवाड़ा में सकल जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।