सुल्तानपुर: गंगा दशहरा पर जयसिंहपुर में 5 जून को 11 बजे से श्रद्धालुओं को छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया गया
सुल्तानपुर जिले के बरौंसा चौराहे के कादीपुर रोड पर 5 जून सुबह 11 बजे से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्मा पराग मिल्क बार बेकरी के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में राहगीरों को शीतल जल के साथ छोला-चावल का प्रसाद बांटा गया धोपाप धाम में गंगा-गोमती नदी में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन किया गया।