दानापुर वार्ड नंबर 15 और 16 में नाला और रोड के निर्माण के लिए विगत 20 वर्षों से लोग प्रयास कर रहे हैं। मगर अभी तक नहीं बनाया गया जिसे लेकर आक्रोशित लोगों ने इस बार वोट बहिष्कार करने का फैसला लिया। वहीं उन लोगों का कहना है कि जब तक नाला और रोड का निर्माण नहीं हो जाएगा तब तक हम लोग वोट नहीं करेंगे।