मंगलवार को रजौन पेंशनर भवन के पास बिहार पेंशनर समाज द्वारा 16वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर समाज रजौन इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल हरिजन ने की । इस अवसर पर जिला इकाई के अध्यक्ष इंद्रजीत दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।