नगर परिषद कटंगी में शुक्रवार को होने वाला विशेष सम्मेलन एक बार फिर पार्षदों के विरोध के चलते स्थगित हो गया। इस सम्मेलन में पार्षदों के बैठने के लिए सजा कर रखी गई सभी कुर्सियां शाम 05 बजे तक खाली ही पड़ी रही। दरअसल, उपाध्यक्ष धर्मकला देशमुख की अध्यक्षता में इस विशेष सम्मेलन का आयोजन होना था लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के सभी 13 पार्षदों ने विरोध किया