टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर शाजापुर शहर रविवार रात खुशी से झूम उठा। रंगपंचमी के माहौल के बीच शहर में दीपावली जैसा जश्न देखने को मिला। मुख्य बाजारों और गली-मोहल्लों में आतिशबाजी और पटाखों की आवाज गूंजने लगी, वहीं क्रिकेट प्रेमी भारत माता के जयकारे लगाते हुए देशभक्ति गीतों पर जमकर झूमते नजर आए।