कटनी के कुठला थानांतर्गत पन्ना हाइवे पर लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।शनिवार दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि फरियादी विवेक शर्मा उम्र 54 साल निवासी इन्द्रपुरी कालोनी पन्ना द्वारा शिकायत की गई थी कि दिनांक 31/08/2025 को अनूपपुर से अपनी कार से अकेले पन्ना जा रहा था रास्ते मे बदमाशों ने चाकू अड़ाकर लूट की गई थी।