मैनपुरी: नगला देवी के पास अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की हुई मौत
छिबरामऊ के ग्राम लड़ैता निवासी शिव शंकर उर्फ करना पुत्र रक्षपाल मैनपुरी धन से भरा ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे। जैसे ही बुधवार की सुबह बेवर क्षेत्र के नगला देवी के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार की सुबह 11:00 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया है।