रामपुर: विरोध प्रदर्शन के एलान पर रामपुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला सहित कई नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद
Rampur, Rampur | Mar 22, 2024 आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला ने आज दोपहर 3 बजे आम आदमी पार्टी के रामपुर ज़िला कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान किया था लेकिन प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने छावनी बनाकर प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला,ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद, AAP के वरिष्ठ नेता मामून शाह खां को उनके घर पर ही नज़र बंद कर दिया