जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास लंबे समय से लंबित रेल ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र में जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी के चलते क्षेत्र के विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में चेंबर ऑफ कॉमर्स, व्यापारी संगठनों एवं आम नागरिकों द्वारा 6 मार्च को नगर बंद और चक्काजाम आंदोलन का निर्णय लिया गया है।