मिर्ज़ापुर: पड़रा हनुमान स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन, साधु संतों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया
पड़रा हनुमान स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संयोजक हरिराम के अलावा अन्य लोगों ने इसमें सहयोग किया। ग्राम सभा के अलावा अन्य गांव के लोगों ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर हनुमान मंदिर का आकर्षक झालरों और पुष्पों से सजावट किया गया था। हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया था।