बोआरीजोर: बोआरीजोर करमाटांड गांव के पास बाइक की टक्कर से 45 वर्षीय महिला की मौत
बोआरीजोर थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के समीप बाइक के धक्के से सोमवार को 2:00 बजे दिन में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बाघमारा दुगरी टोला ग्राम निवासी स्वर्गीय लखीराम टुडू की 45 वर्षीय पत्नी तालामय हेंब्रम के रूप में हुई है।