कप्तानगंज: मेहंदीगंज चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस
कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहंदीगंज चौराहे पर बीती 18 जून की रात एक अज्ञात वाहन ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत रामकोला CHC पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी।