हनुमना तहसील क्षेत्र के ग्राम पटेहरा टीकट में आज गुरुवार शाम करीब 6 बजे अचानक झाड़ियों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलते हुए पास के खेतों तक पहुंचने लगी जहां कमलेश प्रजापति सहित कई किसानों की खड़ी फसल मौजूद थी। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस डायल 112 को सूचना दिऐ।मऊगंज से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा।