अनगड़ा चौक में पहली बार सरस्वती पूजा का आयोजन अनगड़ा चौक में प्रथम बार आयोजित मां सरस्वती पूजन समारोह में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। इस अवसर पर सभी ने मिलकर पूजा पंडाल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। मां सरस्वती की आराधना के साथ क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह नजर आया।