माण्डल: मांडल क्षेत्र में चोरों और लुटेरों का आतंक, दंपत्ति से मारपीट कर सोने-चांदी के जेवर लूटे, एक रात में दो वारदातें
मांडल कस्बे में शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि चोरों और लुटेरों ने दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पहली घटना में जोशी वाटिका से चोरी हुई, जबकि दूसरी घटना में खेत पर सो रहे दंपत्ति से मारपीट कर सोने-चांदी के जेवर लूट लिए गए।