महिदपुर के गंगावाडी क्षैत्र में मध्यप्रदेश विघुत वितरण कंपनी द्वारा बिजली की लाईन के लिए पेडों की कटाई की गई है। करीब 20 से ज्यादा पेडों को काट दिया गया है। शनिवार को दोपहर 3 बजे भी पेडों की कटाई जारी रही। दरअसल मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा गंगावाडी क्षैत्र में बिजली की लाईन बिछाने का काम किया जा रहा है।