कटे फटे बारदाना में अभी भी धान को अव्यवस्थित तरीके से रखा गया है जिसके चलते यह धान जमीन मे गिरने लगा है। यहां बचे हुए धान को सुरक्षित रखने के लिए लापरवाही बरती जा रही है। धान खरीदी बंद होने के बाद यहां साफ सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते यहां शासन द्वारा खरीदे गए धन को दीमक एवं चूहों से नुकसान पहुंच रहा है।