फारबिसगंज: आशा कार्यकर्ताओं ने फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल परिसर में किया विरोध-प्रदर्शन
फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. शुक्रवार को 11 बजे हड़ताल के चौथे दिन जम कर विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा फारबिसगंज के सभी आशा कार्यकर्ता अपने-अपने मांगों को लेकर पांच दिवसीय हड़ताल पर हैं. आज चौथे दिन भी हड़ताल जारी है.