जयपुर: जयसिंहपुरा खोर में निर्माणाधीन मकान गिरा, हादसे में काम कर रहे पांच मजदूर हुए घायल, सभी को अस्पताल में कराया भर्ती
Jaipur, Jaipur | Apr 20, 2024 जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में आज नाई की थड़ी के पास अवैध रूप से मकान और दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था ऐसे में अचानक निर्माणाधीन मकान की छत नीचे गिर गई। जहां हादसे में निर्माण पर काम कर रहे पांच मजदूर घायल हो गए जहां आसपास के लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर नगर निगम जयपुर और पुलिस घटना स्थल पर रखकर मामले की जानकारी ली।