प्रतापपुर चीनी मिल के चालू होने के बाद किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक पर लदे गन्रों की वजह से सोहनपुर में लंबा जाम लग रहा है ।जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है ।रविवार की शाम को यह जाम 2 किलोमीटर लंबा लगा ।जहां पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए लगे रहे । वहीं लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।