मधेपुरा: मधेपुरा में तीन दिवसीय राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ, डीडीसी ने किया उद्घाटन
मधेपुरा गौशाला परिसर में गुरुवार को तीन दिवसीय राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। डीडीसी सह प्रभारी डीएम अनिल बसाक ने सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में डीडीसी ने कहा कि गोपाष्टमी का पावन पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, ऋषि संस्कृति और पशुपालन से जुड़े मूल्यों का प्रतीक है।