चौथ का बरवाड़ा: कृषि उपज मंडी चौथ का बरवाड़ा में चल रही सरसों व चने की सरकारी खरीद का तहसीलदार ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चौथ का बरवाड़ा स्थित कृषि उपज मंडी में क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा सरसों एवं चने का सरकारी खरीद की जा रही है। इसी को लेकर सोमवार को दोपहर करीब 12:00 बजे तहसीलदार नीरज सिंह ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। साथ ही किसानों के लिए छाया एवं पानी के इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए।