गभाना: पिसावा के गांव महगौरा में बुर्जी बिटोरे में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
पिसावा। क्षेत्र के गांव महगौरा में रविवार की देर रात गांव के समीप ही खाली स्थान पर रखे बुर्जी बिटोरों में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग काबू में नहीं आई तो फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग को काबू में पाया।