महमूदाबाद क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों और पंपों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसडीएम महमूदाबाद ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बिक्री नियमानुसार की जाए और किसी को भी जरूरत से अधिक तेल न दिया जाए। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।