लोहारू: आंगनवाड़ी वर्करों ने ज़मीनी समस्याओं को लेकर उठाई आवाज़, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लोहारू खंड की विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत आंगनवाड़ी वर्करों ने अपने कार्यस्थलों पर व्याप्त समस्याओं को लेकर एसडीएम लोहारू मनोज दलाल को ज्ञापन सौंपा। वर्करों ने बताया कि केंद्रों में गर्भवती महिलाओं और किशोरियों की स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी बैठकों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है, लेकिन बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।