पट्टी: मेला ग्राउंड पट्टी में चल रही चैम्पियंन ट्रॉफी में महाराजगंज जौनपुर रसूलहा 11 के बीच खेला गया उद्घाटन मैच
पट्टी मेला ग्राउण्ड में चैम्पियंन ट्राफी के पहले दिन उद्घाटन मैच खेला गया। मैच का उद्धाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पट्टी के पुत्र अनुज जायसवाल ने करते हुए खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से खिलाडियों में एकता की भावना की विकास होता है। पहला मैच रसुलहा 11 व महाराजगंज जौनपुर के बीच खेला गया। जिसमें महाराजगंज जौनपुर की टीम ने टास जीतकर पहले गेदबाजी की।