बीना: ग्राम देहरी में क्षत्रिय समाज की बैठक, मृत्यु भोज बंद करने के लिए लोगों को दी गई समझाइश
Bina, Sagar | Oct 6, 2025 ग्राम पंचायत देहरी में कुछ दिनों पहले एक किसान की मौत हो गई थी। जहां पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग पहुंचे और मृत्यु भोज बंद करने संबंधी समाज के लोगों को जानकारी दी।क्षत्रिय समाज के लोगों का कहना है कि मृत्यु भोज बंद करने को लेकर 2 महीने से ग्रामीण क्षेत्रों में मुहिम चलाई जा रही है।