आरा: जय हिंद कॉलोनी में मोहल्लावासियों ने बैठक कर निर्णय लिया, नाला को स्लैब से नहीं ढका गया तो चुनाव का बहिष्कार होगा
Arrah, Bhojpur | Sep 7, 2025 आरा शहर के वार्ड नंबर 11 अंतर्गत जय हिंद कॉलोनी नाला मोड़ के मोहल्ले वासियों के द्वारा आज बैठक किया गया और इस बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा चुनाव के पहले नाला को नहीं ढाका जाएगा तो आने वाले विधानसभा चुनाव का पूरे मोहल्ले के लोगों के द्वारा बहिष्कार किया जाएगा। एक वोट भी मोहल्ले के लोग नहीं देंगे। यह बैठक भाजपा नेता धनंजय सिंह के नेतृत्व में हुआ।