भुसावर: वैर सड़क मार्ग पर आवारा गौ वंश के हमले से एक बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कस्बा भुसावर के वैर सडक मार्ग पर सरकारी बाग के पास अचानक आवारा गौबंश द्वारा हमला कर देने से बाइक सवार एक जना बुरी तरह घायल हो गया। रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार गॉव सुहारी निवासी संजय पाराशर अपनी बाइक पर सवार होकर बारौली मोड की तरफ से भुसावर की ओर आ रहा था। जहां अचानक आवारा गौबंश ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया ।