मोहनिया: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर कैमूर पहुंचेंगे, बाइक रैली और जनसभा को करेंगे संबोधित, पटना मोड़ पर होगा स्वागत
कैमूर जिले में आज जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पहुंचेंगे जहां मोहनिया के पटना मोड़ पर सबसे पहले उनका स्वागत किया जाएगा जिसके बाद प्रशांत किशोर का काफिला आगे बढ़ेगा,जनसुराज के नेता रामप्रताप सिंह उर्फ बाढ़ु सिंह ने सोमवार की सुबह 10:00AM पर जानकारी देते हुए कहा कि कैमूर जिले के तीनों विधानसभा होते हुए कार्यक्रम बनाया गया है,चैनपुर में जनसभा संबोधित करेंगे