बिधूना: ऐरवाकटरा कस्बा के ऐरवा टीकुर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर धूमधाम से हुआ टेशू झेंझी का विवाह
ऐरवा कटरा कस्बे ऐरवा टीकुर में टेसू-झेंझी की शादी का आयोजन शरद पूर्णिमा के अवसर पर किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान मिट्टी या लकड़ी से बनी टेसू और झेंझी की प्रतिमाओं का विवाह गीत-संगीत और नृत्य के साथ संपन्न कराया गया। टेसू-झेंझी की शादी एक पारंपरिक आयोजन है, जो शरद पूर्णिमा पर मनाया जाता है।