बिधूना: अछल्दा कस्बा के हरीगंज बाजार में धूमधाम से हुआ टेसू झेंझी का विवाह, लोगों की भारी भीड़ रही मौजूद
अछल्दा कस्वा के हरीगंज बाजार में शरद पूर्णिमा के अवसर पर टेसू-झेंझी का विवाह संपन्न हुआ। माना जाता है कि टेसू-झेंझी के विवाह के साथ ही सहालग की शुरुआत हो जाती है। कस्वा में सोमवार को शाम टेसू राजा और झेझी का विवाह धूमधाम से कराया। इस दौरान टेसू राजा की बारात ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से गलियों से गुजरी।