कोटा: ग्राम घासीपुर में पीने योग्य पानी के समस्या से जूझे रहे ग्रामवासी #jansamasya
Kota, Bilaspur | May 6, 2025 विकासखंड कोटा के ग्राम पंचायत लालपुर के आश्रित ग्राम घासीपुर में पीने योग्य पानी के लिए लोग परेशान है। नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई है, जहां घरों घर नल कनेक्शन भी दिया गया है, परंतु पानी सप्लाई नहीं होने से ग्रामीण भीषण गर्मी में पीने योग्य पानी के लिए परेशान है। लोग दूर-दूर पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं।