बिश्रामपुर: तोलरा में शिकेशरी छठू अनाथ सहायता केंद्र की आधारशिला रखी गई, भूमिपूजन हुआ
विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के तोलरा गांव में शनिवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे शिकेशरी छठू अनाथ सहायता केन्द्र की आधारशिला रखी गई। जिसका भूमी पूजन पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ। अनाथ सहायता केंद्र तोलरा के पत्रकार रामनिवास तिवारी के जमीन पर बनेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रंभा देवी,रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने किया।