शाहकुंड: शाहकुंड प्रखंड कार्यालय के भवन जर्जर स्थिति में, प्रखंड कार्यालय व्हाइट भवन में हुआ शिप्ट।
शाहकुंड प्रखंड कार्यालय के भवन जर्जर स्थिति में रहने से कर्मचारियों मे भय का माहौल बना हुआ रहता था। हाल में ही कार्यालय का छत का एक बड़ा सा हिस्सा गिरने से एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिससे कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया था। इसी के मद्देनजर नजर रखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने व्हाइट भवन में प्रखंड कार्यालय को शिफ्ट कर दिया है।