लटेरी: आनंदपुर पुलिस ने वैवाहिक कार्यक्रम में हर्ष फायर करने वाले आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया
Lateri, Vidisha | Jan 22, 2025 बुधवार शाम करीब 5:00 बजे लटेरी एसडीओपी अजय कुमार मिश्रा ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि पिछले दिनों आनंदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरिपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान आरोपी द्वारा किए गए हर्ष फायर के छर्रे लगने से चार लोग घायल हो गए थे उक्त मामले में घायलों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी