धनवार: परसन और घोड़थंभा ओपी के चौकीदारों को चार महीने से नहीं मिला वेतन, उपायुक्त को प्रेषित किया ज्ञापन
धनवार के परसन ओपी तथा घोथतम्बा ओपी में कार्यरत चौकीदारों को पिछले चार माह से वेतन नही मिला है। इस बाबत गुरुवार की दोपहर तीन बजे चौकीदारों ने गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन प्रेषित कर उचित व त्वरित पहल करने का अनुरोध किया है।