प्रयागराज: जनपदीय नारकोटिक्स और पुलिस ने करीब 18 लाख रुपए कीमत का अवैध गांजा किया बरामद, पुलिस लाइन में दी गई जानकारी
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के रिजर्व पुलिस लाइन में आज बुधवार को दोपहर करीब 4 बजे प्रेस वार्ता के दौरान डीसीपी गंगानगर द्वारा बताया गया कि, जनपदीय नारकोटिक्स तथा थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । उसके घर से करीब डेढ़ सौ किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपए आंकी गई है।