विदिशा नगर: बंगलाघाट पर शिवरात्री के आयोजन मे सुरक्षा को लेकर होमगार्ड-SDRF के गोताखोर,उपकरण तैनात,गुरूवार देरशाम अधिकारी पहुची
शिवरात्रि के मौके पर बांगलाघाट पर एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। बेतवा नदी में पानी से घिरे मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गुरुवार देरशाम एसडीआरएफ प्लाटून कमांडर रश्मि दुबे ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था देखी। साथी होमगार्ड सैनिकों, गोताखोरों को मय उपकरण के यहां तैनात किया।