बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के फरीदपुरा चौधरी में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के फरीदपुरा चौधरी में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों ने महिला के पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।