मुज़फ्फरनगर: फुगाना पुलिस की बड़ी सफलता, सुनसान रास्तों पर चलती लूट का पर्दाफाश, कंजर गैंग के तीनों सदस्यों को गिरफ्तार किया
फुगाना पुलिस ने सवारी में बैठाकर लूटपाट करने वाले कंजर गैंग के तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए। उनके पास से 1.52 लाख रुपये बरामद किए गए। लुटेरों ने सहारनपुर के ननौता, भोपा और भौराकलां में कई लूट की घटनाएं स्वीकारी। गैंग के चार सदस्य अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।